सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित बदलापुर महोत्सव में स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि छह दिसंबर से अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण बगैर किसी बाधा के शुरू होगा। चार नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा में संत समाज की बैठक में इस मुद्दे पर अहम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं जो कहता हूं वह सत्य होता है।
वे अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत समाज सत्ता का नियंत्रक नहीं होता, उसका अपना निर्णय स्वयं का होता है । सरकार अपना काम करती हैं संत अपना काम करता है। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण बगैर किसी बाधा के शुरू होगा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संत समाज इस मुद्दे पर कोई राय विचार नहीं करेगा । उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने के बाद इसी सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन होगा । कथा को सुनने वाले राष्ट्र के अच्छे वक्ता होंगे। इसके पूर्व रामभद्राचार्य का अंगवस्त्रम ,श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, ब्लाक प्रमुख महराजगंज मांडवी सिंह, विनय सिंह, डा. मधुकर तिवारी आदि लोगों ने मंच पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।