फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रक्षाबंधन आज, बहनें दिनभर भाइयों को बांध सकेंगी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहनें शनिवार को दिनभर भाइयों को राखी बांध सकेंगी। इस बार सावन पूर्णिमा उदया तिथि में पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल ने बताया कि श्रवण नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग दिन में 3:29 बजे तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र, जयद योग रहेगा। आयुष्मान योग सुबह 5:55 बजे तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग का सुखद संयोग प्राप्त होगा इसलिए दिनभर रक्षासूत्र बांधना फलदायी है। कहा कि राखी का धागा आमतौर पर लाल या पीले रंग का शुभ माना जाता है। लाल रंग को शुभ, पवित्र और शक्ति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस रंग की राखी लोकप्रिय है। पीला रंग ज्ञान, समृद्धि और खुशी का प्रतीक है। बताया कि पौराणिक कथा है कि देव गुरु बृहस्पति ने देवराज इंद्र से श्रावण पूर्णिमा को रक्षा विधान संपन्न कराया था जिसके कारण इंद्र दैत्यों से युद्ध में विजयी हुए थे। भगवान श्री कृष्ण के हाथ में चोट लगने के कारण हाथ से रक्त स्राव होने लगा था जिसे द्रौपदी ने देखा और अपनी साड़ी की चीर फाड़कर श्री कृष्ण के हाथों में बांध दी थी। जब दुशासन द्रौपदी का चीर हरण कर रहा था तो चीर बंधन की लाज रख कृष्ण ने बहन द्रौपदी की लाज की रक्षा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें