फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सभा पहुंचीं सीमा, प्रमाण पत्र मिलते ही खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सुजानगंज ब्लाक के अचकारी गांव निवासी सीमा द्विवेदी का राज्यसभा के लिए निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी दौड़ गई। निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र मिलने की खबर मिलने पर गांव में लोगों ने खुशी मनाई। सिकरारा ब्लाक के भोईला गांव स्थित मायके में भी मिठाई बांटकर बधाई दी गई। नामांकन के बाद से ही सीमा द्विवेदी का राज्यसभा पहुंचना तय हो गया था। सोमवार को इसकी अधिकृत घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र भी सौंपा। राज्यसभा पहुंचने वाली सीमा द्विवेदी जिले की पहली महिला हैं। प्रमाण पत्र लेने के दौरान उनके साथ शिक्षक भाई सुशील उपाध्याय सहित परिवार व पार्टी के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जौनपुर के अजय सिंह बने मुंबई भाजपा के प्रवक्ता
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के अढ़नपुर (जमालापुर) निवासी अजय सिंह को भाजपा ने मुंबई इकाई का प्रवक्ता बनाया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौपा। अपनी नियुक्ति पर अजय सिंह ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फणनवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा, भाजपा विधायक पराग अलवानी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी बखूबी निभाने का प्रयास करुंगा। भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी के तौर पर पार्टी से जुड़े सिंह अब तक पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव व मुंबई भाजपा सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें