फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला राजगीर का शव...

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में बृहस्पतिवार की रात राजगीर मिस्त्री ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। घर से थोड़ी दूर स्थित बबूल के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव निवासी देवनारायण यादव (50) राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर रोज की तरह सो गए। सुबह जब परिजन उठे तो वह बिस्तर पर नहीं थे। सुबह जब ग्रामीण तालाब की ओर गए तो वहां बबूल के पेड़ पर देवनारायण का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें