जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश एवं माइंड शेयर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर एक जुलाई से 15 अगस्त तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें देश के अधिकांश राज्यों ने प्रतिभाग किया। योग, वीडियो, कांटेस्ट, गायन, नृत्य, वाद-विवाद, चित्रकला आदि का आयोजन किया गया। जिसमें राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नाकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर ने योग माहोत्सव कार्यक्रम में पूरे देश पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक कॉलेजों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की स्वयं सेविका शुभ्रा पांडेय को योग, वीडियो कांटेस्ट में स्पेशल ज्यूरी अवार्ड प्राप्त किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी अंशुमाललि शर्मा ने किया। माइंडशेयर के सचिव सैयद जुल्फी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष पांडेय एवं महाविद्यालय के स्वयंसेविका शुभ्रा पांडेय के उपलब्धि पर सराहना की। जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह और कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार यादव ने शुभ्रा पांडेय की सफलता पर बधाई दी।