फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन ने विवि से मांगा विभागों का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। राजभवन ने पहली बार पूर्वांचल विश्वविद्यालय से विभागवार ब्योरा भेजने को कहा है। परिसर में संचालित परीक्षा विभाग, शैक्षणिक, प्रशासन , विकास अनुभाग, वित्त विभाग में राजभवन के पत्र का जवाब देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

राजभवन ने विकास अनुभाग से एक करोड़ की लागत से ऊपर कराए गए कार्यों की जानकारी मांगी है। विकास कार्य किस कार्यदायी संस्था से कराया गया है। निर्माण कितना पूरा हुआ है कितना पूरा नहीं हो सका है। विकास अनुभाग ने बाबा साहब देवरस मूल्याकंन सेंटर और 204 कमरे का हास्टल, विवि मूल्यांकन परिसर के सामने के हिस्से में खाली पडे स्थान पर पुस्तकालय का निर्माण, अशोक सिंघल परंपरागत विज्ञान तकनीकी संस्थान का डिटेल मांगा है। विवि परिसर में ज्यादातर काम जल निगम, उत्तर प्रदेश निर्माण निगम, सहकारी संघ प्रखंड आजमगढ़ और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ ने कराया है। एक करोड़ की लागत के उपर वाले भवनों का विवरण भी तैयार कराया जा रहा है। राजभवन से चिट्ठी आने के बाद सभी विभाग डिटेल तैयार करने में जुटे हैं। एक सप्ताह के अंदर सभी विभागो को अपना ब्योरा देने को कहा गया है। पूरा डिटेल प्रोफार्मा पर भरकर राजभवन को भेजने की तैयारी है। वित्त अधिकारी एमके सिंह का कहना है कि शासन को हर साल डिटेल भेजा जाता है। राजभवन ने पहली बार इस तरह की जानकारी मांगी है। जिसे शीघ्र ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें