फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पूरानी पेंशन बहाल करने की आवाज बुलंद

विज्ञापन
12- कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगो को लेकर राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कर - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाल करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में जिले के सभी घटक संघ और सभी विभागों के कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चेतावनी धरना दिया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिले में तकरीबन 22 हजार कर्मचारियों की संख्या है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक भी शामिल हैं। विभागों के कर्मचारी कलेक्ट्रेट में होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए कमर कस लिए थे। धरने की वजह से कार्यालय तो खुले रहे लेकिन मंगलवार को हड़ताल में चले जाने से कार्यालयों में कोई काम नहीं हुआ। धरने में कोषागार, कृषि, बाल विकास पुष्टाहार, जिला पंचायत राज, विकास भवन, सिचाई, होम्योपैथिक, वाणिज्यकर, आईटीआई, नलकूप, लोक निर्माण विभाग, अर्थ एवं सांख्यिकीय, सूचना, स्वास्थ्य, रसद, जिला पूर्ति, चकबंदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक शामिल हुए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले के सभी घटक संघों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन में सहभाग करने पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को मांगों के पूर्ण होने तक इसी प्रकार ऊर्जा के साथ बरकरार रखे रहना है। कर्मचारियों की हर समस्या व उत्पीड़न में हम लोग मिलकर संघर्ष करते रहेंगे। महामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने परिषद के 11 सूत्रीय मांगों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि हमारी मांगों पर गहनता से विचार नहीं किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे।परिषद के संघर्ष समिति के चेयरमैन डा. प्रदीप सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगत, दैनिक वेतन भोग, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, कम्प्यूटर आपरेटर आदि को राज्यकर्मी घोषित करने सहित आदि मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में वेचन मिश्रा, सभाजीत यादव, शरद पटेल, आरपी पांडेय, अशोक मौर्या, सरिता सिंह, मीना यादव, संजय चैधरी, शिवकुमार, दयाराम गुप्ता, लक्ष्मीनारायण चौरसिया, डिप्लोमा ई. महासंघ के अध्यक्ष भरत, मंत्री महेंद्र फरीदवार, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, अमर बहादुर यादव, केसरी प्रसाद, विनोद सक्सेना, तेज बहादुर, महेश कुमार तिवारी, तबरेज खान, मनीष सिंह, अखिलेश सिंह, उदय सिंह, कल्लू फूलचन्द कन्नौजिया, विजयभान यादव, रामअवध राम, मीना रानी, सत्य प्रकाश सिंह, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें