फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रंगोली से यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
। क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली के जरिये यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। विद्यालय की छात्राओं ने यातायात चिह्नों और सड़क सुरक्षा से संबंधित आकर्षक व मनमोहक रंगोलियां बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम में यातायात क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी एवं टीआई मनोज कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। यातायात अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने अभिभावकों को भी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही सरकार की राहवीर योजना की जानकारी दी। इस दाैरान अंशु यादव, वैष्णवी, आराध्या निषाद, आयुषी यादव, स्वतंत्र यादव, अमन राजभर और प्रिंस सिंह माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें