फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन दिनों से बारिश पर ब्रेक, धूप ने बढ़ाई उमस, 4 डिग्री बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश न होने के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रविवार को दिनभर खिली तेज धूप और आसमान में उमड़ते बादलों के बीच लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने से तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे पारा सीधे 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस तीखी गर्मी और खेतों में धूल उड़ने के कारण अब किसानों की चिंताएं भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं रविवार को इसमें 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। सुबह के समय हल्की राहत जरूर रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक पारा 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो शाम 4 बजे तक स्थिर बना रहा। हवा में अधिकतम आर्द्रता (नमी) का स्तर 64 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी और पसीने ने बेहाल रखा।
18 किमी की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाएं
राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार रविवार को जौनपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। हवा की इस गति और वायुमंडल में अत्यधिक नमी के कारण उमस में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

अभी गर्मी से राहत नहीं, हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में लगातार बादल छाए रहने के कारण उमस का ग्राफ और बढ़ सकता है, जिससे फिलहाल गर्मी से पूरी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अगले कुछ दिनों के भीतर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला दोबारा शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।

बाहर से आकर तुरंत पानी न पीएं

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि गर्मी में लोगों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब मौसम बदल रहा हो तो सतर्क हो जाना चाहिए। बाहर से आने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। सर्दी, जुकाम और बुखार की संभावना बढ़ जाती है। बाहर खुले स्थान पर रखे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से संक्रमण का डर रहता है। इससे डायरिया और संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। जिला अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी में 24 मरीज पहुंचे। डायरिया, वायरल फीवर की शिकायत अधिक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें