बेमौसम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम के बदले मिजाज से किसानों ने राहत की सांस ली है। बूंदाबांदी शुरू होने से किसानों को उम्मीद जगी है कि उनकी गेहूं की फसल बच जाएगी। गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। चना, मटर, अरहर के साथ अन्य फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। मंगलवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति काफी कम रही।
मौसम की खराबी की वजह से मंगलवार मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकले। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी लग गया है जिससे मंगलवार को दिन भर राहगीरों का काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बारिश की चेतावनी दी थी।
बारिश शुरू होते ही किसान खुशी से झूम उठे। हल्की वर्षा के कारण सड़कों पर कीचड़ से सन गई। लोगों को आने जाने में भारी दिक्कत झेलनी पड़ी।