फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में बारिश बनी कालः पशुशाला की दीवार ढही, हादसे में बुजुर्ग और दो पशुओं की मौत

Fri, 17 Sep 2021 02:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
पशुशाला की दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेतहाशा हो रही बारिश के बीच यूपी के जौनपुर जिले में एक और हादसा सामने आया है। मछलीशहर क्षेत्र के जहांसापुर(कोढ़ा) गांव में पशुशाला की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक बुजुर्ग और दो पशुओं की मौत हो गई। गांव निवासी हरीलाल (65) बृहस्पतिवार शाम अपने पशुओं के पशुशाला में बांधने गए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान पशुशाला की कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में वह दब गए। आनन-फानन परिवार के लोग एंबुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। दूसरी घटना शुक्रवार तड़के ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा के ख्वाजापुर गांव निवासी हीरालाल के पशुशाला की दीवार गिर गई।

घटना में एक भैंस और एक बछड़े की मौत हो गई है। सूचना पर ग्राम प्रधान हरीलाल यादव पहुंचे। लेखपाल व पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया। परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की कवायद शुरू करवाई। इससे पहले गुरुवार को जौनपुर जिले में दो अलग-अलग गांवों में दीवार गिरने से चांर लोगों की मौत हो गई थी। जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। मृतकों में से तीन एक ही परिवार के थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें