फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बारिश, पेड़ गिरा, छप्पर उड़े

विज्ञापन
2- सुजानगंज में आये तेज तूफान में गिरा पेड़ तथा क्षतिग्रस्त वाहन। संवाददाता की फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय इलाके में मंगलवार की शाम करीब छह बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई पेड़ उखड़ गए, दीवार ढह गई और कई छप्पर उड़ गए। हालांकि इस चक्रवात का असर करीब एक किलोमीटर के ही दायरे में रहा। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बेलवार रोड पर नीम का पेड़ गिर गया जिससे आवागमन करीब आधा घंटा बाधित रहा । इसी प्रकार पुरानी बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर की बाउंड्री दीवार पर भी नीम का पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गयी और आवागमन भी बाधित रहा। और पेड़ गिरने से प्रदीप कुमार की पिक अप भी क्षतिग्रस्त हो गई। पवन मोदनवाल के घर का टीन शेड भी उड़ गया। जिससे काफी नुकसान हो गया ।बराई गाँव के पास भी सड़क पर पेड़ गिर गया जिसे ग्रामीणों की मदद से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें