2- सुजानगंज में आये तेज तूफान में गिरा पेड़ तथा क्षतिग्रस्त वाहन। संवाददाता की फोटो।
- फोटो : JAUNPUR
सुजानगंज। स्थानीय इलाके में मंगलवार की शाम करीब छह बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई पेड़ उखड़ गए, दीवार ढह गई और कई छप्पर उड़ गए। हालांकि इस चक्रवात का असर करीब एक किलोमीटर के ही दायरे में रहा। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।
बेलवार रोड पर नीम का पेड़ गिर गया जिससे आवागमन करीब आधा घंटा बाधित रहा । इसी प्रकार पुरानी बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर की बाउंड्री दीवार पर भी नीम का पेड़ गिर गया जिससे बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गयी और आवागमन भी बाधित रहा। और पेड़ गिरने से प्रदीप कुमार की पिक अप भी क्षतिग्रस्त हो गई। पवन मोदनवाल के घर का टीन शेड भी उड़ गया। जिससे काफी नुकसान हो गया ।बराई गाँव के पास भी सड़क पर पेड़ गिर गया जिसे ग्रामीणों की मदद से हटाया गया।