फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेललाइन पर पहुंची विवाहिता को रेलकर्मी ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। बक्शा स्टेशन पर रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे घर से नाराज 22 वर्षीय विवाहिता पहुंची। वह ट्रेन आते देख रेल पटरी पर पहुंच गई। हालांकि वहां मौजूद झंडी दिखाने वाले रेलकर्मी ने दीपक कुमार ने उसे बचा लिया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंचे जीआरपी के दरोगा एवं बक्शा थाने की पुलिस ने विवाहिता के भाई को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि एक महिला स्टेशन के दक्षिणी पटरी पर खड़ी थी। थोड़ी देर में लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेन को देख वह अचानक पटरी पर चली गई। इसी दौरान स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने उसे पकड़कर हटा दिया। थोड़ी ही देर में वाराणसी की तरफ जा रही दूसरी ट्रेन को आते देख उस महिला फिर वही हरकत की तो वहां मौजूद स्टेशन स्टॉप उसे जबरन पकड़कर स्टेशन पर लाया। अधीक्षक की सूचना पर बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। थोड़ी ही देर में जीआरपी दरोगा रविंद्र कुमार पटेल भी पहुंच गए। बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के अनुसार पूछताछ किए जाने पर महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। इस समय वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें