फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण देख भड़के डीआरएम

Thu, 06 Aug 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पूर्व रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक सतीश ए कश्यप ने बुधवार को औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड के स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशनों पर खामियां मिलने पर संबंधितों को फटकार लगाते हुए शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दुधौड़ा में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण देख डीआरएम बिफर पड़े। डीसीएम को शीघ्र अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया हालांकि डीआरएम के निरीक्षण के मद्देनजर स्टेशन पर अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की खामी नहीं छोड़ने की

 कोशिश की गई थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोभी स्टेशन  पर साफ-सफाई व यात्री सुविधाएं मुकम्मल पाई। जिस पर प्रसन्नता जताया। केराकत स्टेशन पर गंदगी व यात्री सुविधाएं दुरुस्त नहीं रहने पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन


साथ ही साफ-सफाई व यात्री सुविधाओं को शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया। यादवेंद्र नगर स्टेशन पर सफाई व यात्री सुविधाएं अच्छी मिलीं। इस दौरान लोगों ने  गेट से रोड तक सड़क बनवाने की मांग की। जिस पर डीआरएम ने लोगों

 को सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। मुफ्तीगंज स्टेशन पर लाइट खराब होने पर स्टेशन मास्टर को शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया। डीआरएम का सैलून जौनपुर जंक्शन के प्लेट फार्म नंबर पांच पर पहुंचा। लेकिन डीआरएम ने

किसी प्रकार का निरीक्षण नहीं किया। लगभग जौनपुर जंक्शन के प्लेट फार्म नंबर पांच पर 10 मिनट रुकने के बाद वे शाहगंज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सीनियर डीसीएम प्रकाश चंद्र व सीनियर डीइएन राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें