कांग्रेसजनों ने रविवार को पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी नेक नियति व सादा जीवन उच्च विचार के आदर्शों पर चलकर राजनैतिक दोषों को मुक्त करने का कार्य कर रहे हैं।
जिसके कारण कांग्रेस फिर से मजबूत होकर आम आदमी के लिए जन कल्याण की योजनाओं का संचालन कर देश की सेवा करेगी। इसी क्रम में मोतीलाल गुप्त, डा.देवेश उपाध्याय, मोतीलाल विंद, देवेंद्र मिश्रा, राजनाथ राम, सतीश सोनकर, सतीश यादव, डा.राकेश उपाध्याय, वीरेंद्र सोनकर, सुरेंद्र वीर विक्रम, शैलेंद्र कुमार व दाताराम
तिवारी आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भी पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कार्यो पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर इमरान, मोहम्मद मुस्तफा, राजेश सिंह, हसनरजा, जब्बार अली, सलमानी, अफरोज अली, मेराज अली,सद्दाम खां आदि उपस्थित रहे। उधर महराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर में राहुल गांधी के जन्म दिन पर पौधरोपण किया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शार्दुल सम्राट सिंह की अगुवाई में राहुल गांधी का 46 वां जन्म दिन मनाया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ब्लाक अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने गांव-गांव में जनजागरण करके पौधरोपण अभियान चलाने पर बल दिया। इस मौके पर शिव कुमार गिरी, महेन्द्र, अंकित सिंह, राजेश विश्वकर्मा, रोशन सिह, सहाबुद्दीन, विनोद यादव, आशीष उपाध्याय, सुरेश, दयाशंकर सिह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।