जफराबाद। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य और गद्दीपुर निवासी राधे मोहन मिश्रा की पांचवीं पुण्यतिथि उनके निजी आवास पर मनाई गई। वक्ताओं ने बताया कि वह संपूर्ण समाज को अपना परिवार मनाते थे वह अपने शिक्षण कार्य के प्रति सदैव उदार थे और संस्था में अच्छे कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी गए थे। यह बात अपने आप में गौरवान्वित करती उनके द्वारा पढ़ाए विद्यार्थी उन्हें आज भी अपना आदर्श मानकर उनके पद चिह्नों पर चलते हैं। अंत में राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राधेश्याम मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, महेंद्र मिश्रा ,नरेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र प्रसाद मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा,संतोष मिश्रा गुड्डू, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
-
बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती मनाई
जौनपुर। सपा के सदर चुंगी स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती मनाई। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा ने साहस और समाज सेवा से इतिहास में छाप छोड़ी है। उनका जीवन सामाजिक न्याय, भाईचारे और समानता के लिए प्रेरित करता है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पार्टी ने एक से सात जुलाई तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पीडीए पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद हरिश्चंद्र प्रभाकर को राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी तथा गुलजीत विश्वकर्मा और विजय प्रताप यादव को राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा समाजवादी पार्टी बनाए जाने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, श्रद्धा यादव, राजबहादुर यादव, प्रभानंद यादव आदि मौजूद रहे।