फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राधा सोनी, कशिश यादव, ज्योति मौर्य, सुशील अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय भारोत्तोलन (पुरूष, महिला ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 महाविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें राधा, कशिश, ज्योति और सुशील अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 45 किलो भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ की सुहानी राजपूत नें 130 किलो भार उठा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 49 किलो भार वर्ग में इसी स्कूल की राधा सोनी नें 133 किलो भार उठा कर प्रथम स्थान पाया। 55 किलो भार वर्ग में स्वामी सहजानंद गाजीपुर की कशिश यादव ने 145 किलो भार उठाया। 59 किलो भार वर्ग में सूर्यबली महाविद्यालय जौनपुर की सोनम सिंह नें 175 किलो, 64 किलो भार वर्ग में ज्योति मौर्य ने 71 किलोभार, 71 किलो वर्ग में सोनम ने 167 किलो, व 71 किलोभार वर्ग में स्वेता ने 165 किलो भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग में स्वामी सहजानंद गाजीपुर के नरेंद्र ने 170 किलो भार उठा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 61 किलो भार वर्ग में सुशील कुमार ने 210 किलो भार उठा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 67 किलो भार वर्ग में जहिरखान ने 238 किलो भार उठा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रबंधक कुंवर जय सिंह व प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सचिव कैप्टन सत्य प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अरविंद शर्मा, एखलाख खान, संजय राय, मेजर दिलीप सिंह, डॉ इंदु प्रकाश सिंह, डॉ जय कुमार, अशोक सिंह, डॉ. बृजेश, सीमा सिंह डॉ.कल्पना डॉ. सारिका, डॉ.अन्जनी कुमार मिश्रा आदि लोग रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें