फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संडे ऑन साइकिल के तहत रेस का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित खेल दिवस के तीसरे दिन रविवार को संडे ऑन साइकिल रेस का आयोजन हुआ। स्टेडियम से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक खिलाड़ियों ने रेस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह 7.30 बजे से वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर तक खिलाड़ी, अधिकारी और प्रशिक्षक के साथ ही मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव ने रेस में प्रतिभाग किया।
साइकिल रेस स्टेडियम से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गेट तक पहुंची, फिर इन्दिरा गांधी स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। साइकिल रेस का उद्देश्य खिलाड़ियों के साथ ही जन सामान्य को फिट रहने के साथ खनिज तेल पर देशवासियों की निर्भरता को कम करना था। साइकिस रेस के जरिए उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। साइकिल रेस का उद्घाटन मुख्य श्यामबाबू यादव ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में लगे कार्मिकों ने अपने दायित्वों भली-भांति निर्वहन किया गया।
साइकिल रेस के समापन हुआ। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदर सिंह, क्रीड़ा सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें