फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता मिलने पर कोटा निलंबित,कोटेदार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। कस्बे के ताडतला मोहल्ले में स्थित कोटे की दुकान में गड़बड़ी मिलने पर निलंबित कर दिया गया। साथ ही कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और क्षेत्रीय आपूर्ति इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव ताड़तला मोहल्ले में स्थित कोटे की दुकान पर पहुंचे। वहां पर स्टॉक में अनियमितता मिली। गेंहू का स्टॉक 13 कुंतल कम पाया गया, जबकि चावल, तेल, चना और नमक ज्यादा था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कोटेदार ने लोगों से अंगूठा लगवा लिया, लेकिन राशन नहीं दिया। इसके साथ ही कोटेदार का व्यवहार भी ठीक नही रहा। आपूर्ति निरीक्षक रत्नेश श्रीवास्तव के तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार हौसिला प्रसाद पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें