फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति गड़बड़ी को शीघ्र दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विद्याभूषण ने रविवार को जौनपुर के दोनों विद्युत मंडल की संयुक्त समीक्षा की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी और अधिकारी पूरी तत्परता से विद्युत गड़बड़ी को दूर करें। राजस्व वसूली से संबंधी सभी मानकों की समीक्षा करते हुए सचेत किया कि लाइन हानियां कम करने के हर संभव उपाय किए जाए। उन्होंने वर्कशॉप का निरीक्षण किया। नौपेड़वा में बदले जा रहे बिजली के तारों की जांच की। इस दौरान कार्यदायी संस्था को कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। प्रबंध निदेशक के निर्देश पर नगर में विद्युत चोरी और राजस्व वसूली को लेकर जांच की गई। मोहल्ला तारापुर कालोनी में 15 मीटर बदले गए। जिन बड़े-बड़े घरों मे एसी लगे थे, ज्यादातर मीटर ़खराब थे। उन्हें तत्काल बदलकर परिसर के बाहर लगाया गया और विद्युत भार बढ़ाया गया। इस दौरान दो लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई। छह बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें