आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा खत्म होने बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। स्रोत-संवाद
मल्हनी। आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को भी 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा देकर निकलने के बाद अभ्यर्थी आपस में प्रश्नपत्र के स्तर पर चर्चा करते रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी कठिन था। हिंदी साहित्य, गणित और तर्क शक्ति के प्रश्न काफी उलझाने वाले थे। वहीं, समय प्रबंधन भी चुनौतीपूर्ण रहा।
परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तरों और प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। अभ्यर्थियों का कहना था कि हिंदी में साहित्य, समसामयिक घटनाक्रम से संबंधित प्रश्नों में काफी समय लगा। गणित में ज्यामिती और प्रतिशत से संबंधित प्रश्नों भी कठिन रहे।
समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े कई प्रश्न सामान्य तैयारी के दायरे से अलग थे। इससे उन्हें हल करने में परेशानी हुई। इसके अलावा अक्षरों के समूह पैटर्न की पहचान करने वाले कुछ प्रश्न भी कठिन साबित हुए।