फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के अभाव में क्वारंटीन हुए अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के विजयगिरि गांव में मुंबई से लौटकर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन में रह रहे शख्स की शुक्रवार को मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन उसे बृहस्पतिवार की रात एक निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां से उपचार न मिलने पर उसे वापस क्वारंटीन सेंटर में ला दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को सूचना देते हुए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विजयगिरि (सरायसितम) गांव निवासी अनिल कुमार पटेल (43) अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ 12 दिन पूर्व ससुराल मातपुर आ गए। वहां अपने 10 दिन रहने के बाद बृहस्पतिवार को अनिल अकेले गांव आकर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन हो गए। देर रात अनिल को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और तेज बुखार हो गया। सूचना मिलने पर छोटे भाई रामआसरे पटेल निजी वाहन से उपचार के लिए जौनपुर ले गया। मरीज की हालत देख निजी चिकित्सक ने भर्ती लेने से इंकार कर दिया। थकहारकर वह अनिल को लेकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में ही आ गया। शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, लेकिन स्वास्थ्य टीम के पहुंचने के पहले ही अनिल की मौत हो गई। स्वास्थ्य टीम ने बिना सैंपल लिए शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया। परिजनों ने गांव के नजदीक धनेजा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत सीएचसी रामनगर के अधीक्षक आलोक सिंह का कहना था कि अनिल लंबे समय से पीलिया से पीड़ित था। उसकी आए दिन तबीयत खराब रहती थी। बीमारी से ही उसकी मौत हो गई। इस कारण उसका सैंपल नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें