फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यूबीआई की शाखाओं में लगा क्यूूआर कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में सुधार के लिए ग्राहकों की विशेष टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं। इसके तहत हर शाखा पर क्यूआर कोड लगाया गया है। इससे ग्राहक बैंकों को अपना सुझाव दे सकेंगे। खराब व अच्छी प्रगति होने पर बैंक प्रबंधक द्वारा उसी हिसाब से सुधार किया जाता है। जिले में यूबीआई की 102 शाखाएं हैं, जिसमें करीब 50 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें सभी बैंक शाखाओं में क्यूआर कोड लगा दिया गया है। इससे ग्राहक अपने एंड्राएड फोन के बार कोड सेक्शन में जाकर क्यूआर कोड स्कैन करेंगे। इसके बाद उस पर बैंक में आने वाली समस्या व सुविधाओं पर अपनी टिप्पणी कर सकेंगे। जैसे वहां बैठने, प्रकाश की अच्छी व्यवस्था नहीं है। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के बुरे बर्ताव को लिखकर डाल सकते हैं। यह मेसेज सेंट्रल ऑफिस मुंबई चला जाएगा। वहां से फीडबैक टीम ग्राहक से बात करके उनको संतुष्ट करेगी। समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्रीय शाखा को भी निर्देशित करेगी। जैसे किसी व्यक्ति को लोन चाहिए, वह बैंक शाखा पर गया और संतुष्ट नहीं हुआ तो वह तुरंत क्यूआर कोड की फोटो खींचकर संदेश भेज देगा। फीड बैक टीम उपभोक्ता से बात करेगी अगर वह सही रहेगा तो वह संबंधित शाखा से बात करेगी। बार-बार कहने के बाद भी समस्या का निराकरण न होने पर उस बैंक के अधिकारी व कर्मचारी का स्थानांतरण भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें