फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विशुनपुर में अजगर बना कौतूहल का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुर गांव में रामनयन सिंह के पुराने मकान से लगे पोखरे में रविवार को अजगर दिखा। अजगर को देखने के लिए भीड़ जुट गई। गांव के लोग दो मीटर लंबे अजगर को देखकर भयभीत हो गए। महिलाएं घर के पास बकरी चरा रहीं थीं। इसी बीच किसी की नजर वहां टहल रहे अजगर पर पड़ गई। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हलका लेखपाल नवनीत सिंह ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर सहायक बन अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को सौंप दिया। इस मौके पर अजय सिंह, अरविंद सिंह रघुवंशी, राजू सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें