फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क की दुर्दशा देखकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ढंढवारा खुर्द गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क की दुर्दशा देख ग्राम प्रधान समेत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई। जल्द से जल्द इसका निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लाभार्थियों ने आवास, किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। गांव के प्राथमिक विद्यालय में जन चौपाल लगाकर डीएम की अनुपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा ने जनता की समस्या सुनी। जन चौपाल में सड़क की दुर्दशा, राशन न मिलना, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि समय से न मिलने की शिकायत गूंजती रही। ग्रामीणों की समस्या का ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान द्वारा निस्तारण कराने को कहा। पांच महीने का पंचायत सहायक अधिकारी ज्योति का रुका वेतन दो दिन के अंदर भुगतान करने को कहा गया। सामुदायिक शौचालय का रजिस्टर अपडेट न होने पर जल्द से जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया। वहीं प्रधानमंत्री आवास न मिलने पर नाराज गांव निवासी इन्नर धरिकार ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान व उच्चाधिकारियों से की, लेकिन अभी तक आवास नहीं मिला। हमारा परिवार त्रिपाल डालकर मड़हे में रहने को मजबूर हैं। गांव निवासी ललिया देवी का कहना है कि कई बार प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियों को दिया, लेकिन अभी तक हमारा विधवा पेंशन नहीं मिला, आवास नहीं है। इसकी भी शिकायत करके थक गए, किसान सम्मान निधि भी नहीं आ रही है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत विपिन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें