फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि : नवाचार को उड़ान देने का मौका, 30 को होगा ओरिएंटेशन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों को मंच देने और उन्हें उद्यमिता से जोड़ने के लिए 30 सितंबर को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की थीम लेट्स इनोवेट फॉर ए बेटर टुमारो रखा गया है।
विज्ञापन

सह-संयोजक इनोवेशन चैलेंज एवं सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नितेश जायसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर अब तक 120 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 60 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया भी जमा कर दिए हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर की रात तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज एवं उत्तर प्रदेश इनोवेशन चैलेंज में प्रतिभाग करने की प्रक्रिया और अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में दोपहर एक बजे से कार्यक्रम होगा। इसमें विद्यार्थियों को इनोवेशन चैलेंज की थीम, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आइडिया और प्रोटोटाइप प्रस्तुतीकरण, मूल्यांकन प्रक्रिया, पुरस्कार, मेंटरशिप, पेटेंट तथा स्टार्टअप की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना है।
विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक, परास्नातक और शोधार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का जोर विद्यार्थियों के विचारों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित रखने के बजाय उन्हें उपयोगी नवाचार और उद्यम के रूप में विकसित करने पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें