फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में पूविवि की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष हॉकी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी की ओर से 27 से 31 अक्तूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। कुलपति प्रो. आरके सिंह को टीम के कप्तान बृजेश यादव ने विजेता ट्रॉफी विश्वविद्यालय के भेंट की।
इस अवसर पर कुलपति ने टीम के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस टीम के कोच इंद्रदेव, मैनेजर रजनीश सिंह एवं टीम के अन्य सदस्यों का कुलपति ने उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम ने रांची विश्वविद्यालय को 8-3 से पराजित किया।
विज्ञापन

संबलपुर विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के साथ मुकाबला 4-4 से बराबरी पर रहा। टीम ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी को 3-0 तथा बीएचयू, वाराणसी को 6-2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस दौरान सचिव, खेलकूद परिषद प्रो. शेखर सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. गिरधर मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें