फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किसानों को ब्याज के साथ मुआवजा दिलाएगा पूर्वांचल किसान संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों को जिला प्रशासन से मिल रहे मुआवजे से किसान संतुष्ट नहीं है। किसान ब्याज सहित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पूर्वांचल किसान संगठन के तत्वावधान में किसानों की बैठक कर मुआवजा ब्याज के साथ दिलाने का भरोसा दिया। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों की बैठक पूर्वांचल किसान संगठन के चंदवक स्थित कार्यालय पर किसान नेता अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। किसानों का कहना था कि जिला प्रशासन प्रभावित किसानों को मुआवजा दे रहा है। 68 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। लेकिन मुआवजे की राशि पर ब्याज नहीं दिया जा रहा है। जबकि नियमानुसार 2015 से मुआवजे की संपूर्ण धनराशि पर 9 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाना चाहिए। जिला प्रशासन व एनएचएआई मुआवजे के वितरण में नियम विरुद्ध प्रकिया अपना रही हैं। मुआवजे की संपूर्ण धनराशि पर ब्याज की मांग किसानों की जायज है। पूर्वांचल किसान संगठन किसानों के साथ है। मुआवजे पर नियमानुसार ब्याज मिले इसके लिए संगठन हर स्तर पर प्रभावी लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर किसान श्याम बहादुर सिंह हरदासीपुर व अनिल पांडेय परसूपुर ने संगठन को पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। बैठक में किसान सूर्यनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद पांडेय, हरिप्रसाद सिंह, अरविंद पांडेय, रामेश्वर सिंह, जयप्रकाश राम, राम सहाय नाविक, सुजीत सिंह, जयकेश भाष्कर मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें