फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेसर पाइप फटने से एक घंटे खड़ी रही पुर्वा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेशर पाइप फटने से घंटे भर खड़ी रही पूर्वा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मीरगंज। नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस की कुछ लोगों ने चेन पुलिंग कर दी। इससे उसका प्रेशर पाइप फट गया और ट्रेन एक घंटे बरियाराम स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। गार्ड व ड्राइवर ने आरपीएफ जंघई को मेमो देकर इसकी जानकारी दी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नई दिल्ली से हावड़ा जा रही पूर्वा एक्सप्रेस की जंघई -इलाहाबाद रेलखंड पर मंगलवार की सुबह 3.40 बजे पर बरियाराम स्टेशन से थोड़ा पहले किसी यात्री ने चैन पुलिंग कर दी। इससे प्रेशर पाइप फट गयी और आवाज आने लगी। ड्राइवर व सहायक ड्राइवर ने दूसरी पाइप लगाकर उसे दुरुस्त किया। इस काम में एक घंटे चार मिनट लग गए। ट्रेन वहां से सुबह 4.44 बजे रवाना किया गया और वह 4.50 बजे जंघई स्टेशन पहुंची। ट्रेन के गार्ड घनश्याम व ड्राइवर प्रकाश कुमार ने स्टेशन मास्टर को मेमो दिया। स्टेशन मास्टर ने चैन पुलिंग की घटना का मेमो आरपीएफ जंघई को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें