फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुरुषोत्तम मास शुरू, शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
सिंगरामऊ, क्षेत्र के फिरोजपुर में स्थित महादेव मंदिर। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
सिगरामऊ। पुरुषोत्तम मास की शुरुआत के साथ ही फिरोजपुर के प्राचीन स्वयंभू महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए शनिवार को सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आगमन शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष शुक्ला, कोषाध्यक्ष हृदय नारायण समेत अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे। इस वर्ष मंदिर परिसर में स्थापित नंदीश्वर महाराज और मां दुर्गा की सवारी शेर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हैं। मंदिर समिति के अनुसार, पंचधाम के रूप में प्रसिद्ध स्वयंभू महादेव मंदिर में पूरे पुरुषोत्तम मास के दौरान दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर के पुजारी सिंधु शुक्ला ने बताया कि स्वयंभू महादेव धरती से स्वयं प्रकट हुए थे और यहां दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालु स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के तुलापुर, डंडारी और जमऊपट्टी स्थित शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक को लेकर पूरे दिन धार्मिक उत्साह और चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें