फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्रय केंद्रों पर 225 क्विंटल धान की हुई खरीद

विज्ञापन
डोभी कें बीरी बारी में खुला धान क्रय केंद्र। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में धान की खरीद शुरू हो गई है। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को तीन केंद्रों पर सात किसानों से 225 क्विंटल धान की खरीद हुई है। हलांकि अभी कई किसानों के यहां धान तैयार नहीं होने से बिक्री के लिए किसान कम आ रहे हैं, जो किसान आ रहे हैं उनको नंबर दिया जा रहा है। इसके बाद धान की तौल की जाती है। वहीं क्रय केंद्रों की संख्या 90 से बढ़ाकर 110 कर दी गई है। जिले में 110 धान क्रय केंद्र तैयार हो गए हैं। अब तक डोभी, सिकरारा, केराकत के तीन केंद्रों पर सात किसानों से 225 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। किसान के यहां धान जैसे जैसे तैयार हो रहा है। वह क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी कई किसानों की धान की फसल खेतों में पड़ा है जिसके कारण क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री तेज गति से नहीं हो पा रही है। वहीं धान क्रय केंद्र की संख्या 90 से 110 कर दी गई है। हालांकि अभी 18 और केंद्र बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है। कुल 128 धान क्रय क्रेंद्र बनाया जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी एनके पाठक ने बताया है कि क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई है। अब तक तीन केंद्रों से 225 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। हलांकि कई किसानों यहां अभी धान तैयार नहीं होने से खरीद में तेजी नहीं आ रही है।

शाहगंज राजकीय धान क्रय केंद्र नगरपालिका शाहगंज। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें