फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि : प्रवेश से वंचित छात्रों के लिए 30 सितंबर तक अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह गए स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए अंतिम अवसर दिया है। 30 सितंबर तक छात्र समर्थ पोर्टल पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से 25 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रारंभ हो चुका है। विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर पठन-पाठन भी शुरू चुका है। कुछ छात्र अपरिहार्य कारणों से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने से वंचित रह गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग को देखते हुए कुलपति के 24 सितंबर के आदेश के क्रम में उन्हें अंतिम अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर सिर्फ प्रवेश प्रक्रिया से छूटे छात्रों के लिए है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के साथ कोर्स सेलेक्शन, एडमिशन ग्रांट सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरा करना अनिवार्य होगा। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 30 सितंबर के बाद प्रवेश प्रक्रिया के लिए कोई अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें