फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुणे-गाजीपुर ट्रेन जिले में रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे-गाजीपुर सिटी-हडपसर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन पुणे से 17 अप्रैल से चलेगी। यह ट्रेन जौनपुर में भी रूकेगी। इससे यहां के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन 17 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को पुणे से सुबह 6.40 बजे चलेगी। दौंड कॉर्ड लाइन, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन पर दूसरे दोपहर 3.40 बजे पहुंचेगी। जौनपुर में 5 बजे रुकेगी। औंड़िहार से 5.55 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 7.05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन 19 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से सुबह 4.20 बजे चलेगी। औंड़िहार से 5.15, जौनपुर 7.05 बजे, वाराणसी जंक्शन पर 8.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार व एसएलआरडी के दो सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें