फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवक की तालाब में डूबने से मौत, दोस्त को बचाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के शंकर गैस एजेंसी पर रसोई गैस सिलिंडर लेने आए एक युवक प्रिंस पांडेय (20) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना नगर पंचायत द्वारा कोतवाली के पास बनवाए गए तालाब में बृहस्पतिवार को दोपहर में हुई। कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी रविंद्र पांडेय ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस अपने मित्र हीतेश पांडेय के साथ रसोई गैस सिलिंडर लेने शंकर गैस एजेंसी पर गया था। एजेंसी पर गैस उपलब्ध न होने के कारण दोनों बिना सिलिंडर लिए घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हीतेश ने बताया कि दोनों जब मछलीशहर कोतवाली के समीप सुंदरीकरण किए गए तालाब में झरने का पानी देखा तो तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय प्रिंस अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसका हितेश भी डूबने लगा। दोनों युवकों की चीखपुकार सुनकर आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में कूदकर उन्हें बाहर निकाला। हितेश सुरक्षित निकला जबकि प्रिंस बेहोशी की हालत में मिला।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें