फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 450 विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों ने दिए प्रस्ताव

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी। सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बैठक हुई। जनप्रतिनिधियों ने लगभग 450 प्रस्ताव उपलब्ध कराया। सदन द्वारा एकमत से प्रस्तावित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर अन्य प्रस्ताव संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा संपर्क करने पर उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज रमेश सिंह, जफराबाद जगदीश नारायण राय आदि जनप्रतिनिधि और उनके प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव के क्रम में शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 331 कार्यों की स्वीकृत मिली, जिसकी लागत 575.67 करोड़ रुपये है। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने जनप्रतिनिधिगणों से वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विधानसभावार कार्ययोजना गठित कर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। राज्यमंत्री ने निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता क्षेत्रवार संबंधित जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत संपर्क कर एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव प्राप्त कर कार्य करें। साथ ही योजना गठित करते हुए शासन को भेजें। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने लगभग 450 प्रस्ताव उपलब्ध कराए गए और सदन ने एकमत से प्रस्तावित किया। एक सप्ताह के भीतर अन्य प्रस्ताव संबंधित अधिशासी अभियंता से संपर्क करने पर उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। बैठक में परियोजना निदेशक केके पांडेय, अधीक्षण अभियंता लोक लोक निर्माण विभाग एसके सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें