फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: शाहगंज विधानसभा में कितना हुआ विकास, जनता का कैसा है मूड? देखें ये रिपोर्ट

Sat, 07 Nov 2026 10:34 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

उजाला का 'सत्ता का संग्राम' अभियान जनता के दरवाजे तक पहुंच रहा है। टीम ने जौनपुर जिले के शाहगंज विधासभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में जाकर किसानों से खेत-खलिहान के मुद्दे समझे, बाजारों में व्यापारियों से कारोबार और सुरक्षा की स्थिति जानी, महिलाओं से उनके अनुभव पूछे और आम लोगों से विकास के कामकाज का हिसाब लिया।
विज्ञापन
शाहगंज में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव से पहले अमर उजाला की टीम 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत जमीनी हकीकत को समझने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रही है। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लोग सरकार की कानून-व्यवस्था से लेकर रोजगार, व्यापार की सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी और जल निकासी तक के मुद्दों पर खुलकर सामने आ रहे हैं। जौनपुर जिले की शाहगंज विधानसभा में भी अमर उजाला की टीम ने जनता से बात की। 
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था पर क्या बोले व्यापारी
शाहगंज विधानसभा के व्यापारियों ने योगी सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था में सुधार को सराहा है। एक व्यापारी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में राज्य और केंद्र सरकार ने यहां काफी काम किया है। रेलवे, सड़क और कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले माफिया राज और दहशत का माहौल था, जिससे व्यापारी भयभीत रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है और व्यापारी बेखौफ होकर अपना काम कर रहे हैं।


शाहगंज विधानसभा में युवाओं के क्या मुद्दे
शाहगंज के युवाओं ने भी सड़क, बिजली और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर काम होने की बात कही। उनका कहना है कि सरकारी योजनाएं आम व्यक्ति तक आसानी से पहुंच रही हैं और शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में भी सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन



शाहगंज में योगी सरकार ने किया कितना विकास?
स्थानीय निवासियों के अनुसार, योगी सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास नजर आ रहा है। सड़कों का निर्माण, रिंग रोड और बाइपास का काम चल रहा है। 2014 से पहले बिजली की समस्या थी, जो अब नहीं है। कानून व्यवस्था अच्छी है और गरीबों को राशन, आवास और शौचालय जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महिला सुरक्षा में भी सुधार हुआ है।


शाहगंज के किसानों को कितनी योजनाएं मिलीं?
किसानों का कहना है कि भाजपा सरकार ने उनके लिए काम किया है। उन्हें खाद, बीज और बिजली का लाभ मिल रहा है। किसान निधि और राशन योजनाओं का भी फायदा मिल रहा है। गुंडागर्दी में कमी आई है।


योगी सरकार के काम पर क्या बोलीं महिलाएं?
महिलाओं ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और समूह से लोन लेकर वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। योगी सरकार में महिलाएं और छात्राएं बेखौफ होकर घर से बाहर निकल रही हैं, जिससे डर का माहौल खत्म हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें