फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उद्योग की जरूरतों के मुताबिक दक्ष होंगे पूविवि के विद्यार्थी

विज्ञापन
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए नीरइन्फो सॉल्यूशंस के निदेशक सुधांशु शेखर। स्रोत:पूविवि
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को केंद्रीय प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ की ओर से नीरइंफो सॉल्यूशंस के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में 10 विद्यार्थियों को रोजगार के लिए चुना गया। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कंपनी के प्रतिनिधियों से विद्यार्थियों की तैयारियों और मौजूदा रोजगार बाजार की जरूरतों पर चर्चा की। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को केवल डिग्री दिलाना ही लक्ष्य नहीं है। शिक्षा के साथ उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक दक्षता भी विकसित कराई जाएगी। उद्योगों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण, कौशल विकास और प्लेसमेंट गतिविधियों को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को रोजगार की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में उद्योगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। कंपनी के निदेशक (संयुक्त राज्य अमेरिका) सुधांशु शेखर और प्रबंध साझेदार वरुण महाजन ने विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल की जानकारी दी। उन्होंने संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और व्यावहारिक ज्ञान को बेहतर करने की सलाह दी। प्लेसमेंट प्रक्रिया में पहले चरण में आठ सितंबर को अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण कराया गया था। इसमें 116 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। नौ सितंबर को कंपनी प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कंपनी के कार्यक्षेत्र, रोजगार के अवसर और करियर की संभावनाओं से अवगत कराया। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार हुआ। चयन प्रक्रिया पूरी होने पर 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस दौरान केंद्रीय प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार, नीरइंफो सॉल्यूशंस के अनिकेत खरे, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. दीप, डॉ. केके यादव, डॉ. अनुराग, श्याम त्रिपाठी समेत शिक्षक और सहयोगी मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए नीरइन्फो सॉल्यूशंस के निदेशक सुधांशु शेखर। स्रोत:पूविवि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें