फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि : सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की सेमेस्टर परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 नवंबर से शुरू होंगी। छात्र 31 अक्तूबर तक परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कैलेंडर में परीक्षा फॉर्म भरने, उनके सत्यापन और मुख्य सैद्धांतिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और संबंधित विभागों को निर्धारित समय के भीतर परीक्षा फॉर्म के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि छात्र परीक्षा फॉर्म भरने की निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखें और अपने पाठ्यक्रम से संबंधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें