पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चलने वाले पाठ्यक्रमों के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट) तीन और चार जुलाई को कराएगा। अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि डी फार्मा, बीटेक, बीए, एलएलबी, बीबीए, बीएससी, बीकाम ऑनर्स, बीसीए, एमसीए, एमबीए तथा एमबीए के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा तीनऔर चार जुलाई को होगी। इन परीक्षाओं का प्रवेश पत्र 25 जून से डाउनलोड हो रहा है। प्रवेश परीक्षा तीन चरणों में होगी पहला चरण सुबह 9 से 11 बजे, दूसरा चरण 12 से 2 और तीसरा चरण तीन से पांच बजे रहेगा। सभी परीक्षाएं उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में होगी। जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा नहीं हो रही है, उन पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश मेरिट के आधार पर पांच जुलाई से लिया जाएगा। अभ्यर्थी संबंधित विभाग से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।
परिसर में संचालित हो रहे यह पाठ्यक्रम
विश्वविद्यालय परिसर में बीएससी, बीए, बीकॉम, बीए एलएलबी आनर्स (फाइव इयर इंटीग्रेटेड कोर्स), बीए (जनसंचार, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र), बीसीए, बीबीए, बीटेक, एमएससी, एमए, एमबीए, एमसीए, एमए जनसंचार, एमटेक, डिप्लोमा इन फार्मेसी, मेकनिकल इंजीनियरिंग, पीजी डिप्लोमा इन जेंडर वूमेन स्टडी, ट्रासलेशन के पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।