फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के बहाली कराने की मांग को लेकर शनिवार को छात्र नेताओं ने टीडी कॉलेज गेट पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। चुनाव बहाल नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। शिवा यादव ने महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि छात्र संघ चुनाव के नाम पर छात्रों से लाखों रुपये शुल्क वसूला जाता हैं। लेकिन छात्र संघ का चुनाव नहीं कराया जाता है। कॉलेज प्रशासन की छात्र संघ चुनाव कराने की मंशा ही नहीं है। हम लोग छात्र संघ का शुल्क देते हैं तो छात्र संघ चुनाव भी होना चाहिए। छात्र संघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित किया जाए। अन्यथा हम लोग भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे। अमित यादव ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्र राजनीति की प्रथम पाठशाला है। इसलिए छात्र संघ चुनाव बहाल होना चाहिए। यदि छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं होता है तो हमलोग सभी छात्र संघटन एकजुट होकर महाविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। अवनीश यादव ने कहा कि चुनाव बहाली को लेकर कॉलेज के प्राचार्य और डीएम से वार्ता कर चुनाव कराने की मांग की जाएगी। इस मौके पर पवन यादव, कुंदन यादव, साहिल यादव, सत्या, शिवम, नीलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें