जौनपुर। अपना दल कमेरावादी पार्टी ने पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जातिवार जनगणना कराने की मांग और जिले में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाने की मांग की। जिलाध्यक्ष रामचंद्र पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। उसे सुधारने के लिए सरकार को पहल करने की जरूरत है। जातिवार जनगणना से समाज के विकास होगा। प्रदेश में हत्या, लूट, छिनैती की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। जिससे जनता पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रयागराज में उमेश पाल हत्या कांड इसका प्रमाण है। इस मौके पर रामचंद्र कनौजिया, तीर्थराज सरोज, राजंद्र विश्वकर्मा, सुबास, इंद्रेश पटेल, बद्री प्रसाद, जयराम पाल, श्यामराज, महेंद्र कुमार, केशमनि, छेदीलाल, डा. लल्लू पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन रण बहादुर यादव ने किया।