फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छह सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
पीएचसी सोंधी में प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपती आशा बहुएं। संवाद
विज्ञापन
खेतासराय।
विज्ञापन

पीएचसी सोंधी की आशा बहू कल्याण समिति के कर्मचारियों और आशा संगिनियों ने मंगलवार को छह सूत्री मांगों के लिए स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव को सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कई बार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से उन्हें कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा है। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित करने, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, उचित मानदेय देने और प्रोत्साहन राशि दोगुनी करने की मांग की गई। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय पर बैठने के लिए आशा घर की व्यवस्था करने और सुरक्षा की गारंटी देने की मांग उठाई। वहीं, आशा संगिनियों ने 26 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित करने सहित अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में कालंदी पाठक, पूनम सिंह, नगीना सिंह, उषा यादव, अमिता राजभर, उर्मिला, रेनू यादव, फूलमती, संगीता, गायत्री, रूपा देवी, गीता और नगमा सहित अन्य आशा कार्यकर्ता व संगिनियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें