31- गांव में व्याप्त समस्याओं के विरोध में एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते केराकत क्षेत्र ?
- फोटो : JAUNPUR
केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र के डोभी ब्लाक के देवार गांव में सम्पर्क मार्ग पर लगा खड़ंजा उखाड़ कर कब्जा किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
एसडीएम को सौंपे गए पत्रक में ग्रामीणों ने कहा है कि गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने खड़ंजा जबरन उखाड़कर कब्जा कर लिया। जिससे रास्ता बाधित हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश, अमित,संजय ,संतोष कुमार, मंजू, सविता, सुदामा देवी, कुसुम, माधुरी, शान्ति देवी,श्रवण कुमार, सुमन , बिरज राम,शशिकला,एवं गोविंदा आदि शामिल रहें ।