ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया लागू किए जाने के विरोध में केराकत अधिवक्ता संघ ने किया प्रदर्शन, फैसले को
केराकत। अधिवक्ता संघ केराकत ने सोमवार को ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया को जनसेवा केंद्रों के माध्यम से लागू करने के सरकार के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। संघ ने इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शन से पहले संघ की एक बैठक अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। महामंत्री हीरेंद्र कुमार यादव ने इसका संचालन किया। इसमें अधिवक्ताओं ने जनसेवा केंद्रों से रजिस्ट्री प्रक्रिया कराए जाने का कड़ा विरोध किया। अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय पहुंचकर भी प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था से अधिवक्ताओं के हित प्रभावित होंगे। आम लोगों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भूमिका और अनुभव को आवश्यक बताया।
आरोप लगाया कि सरकार का यह निर्णय व्यावहारिक नहीं है। इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया की पारदर्शिता और आमजन की सुविधा पर असर पड़ेगा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।