फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 120 कर्मियों का हिसाब किए बिना कंपनी बेचने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव स्थित झूला फैक्टरी में सुबह कर्मचारियों ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन करते हुए कंपनी मालिकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पांच साल पहले कंपनी बंद कर हमें नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन बकाये का भुगतान आज तक नहीं किया गया। अब कंपनी बेच दी गई। बकाये को लेकर मामला न्यायालय में भी चल रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जेवीएल एग्रो इंड लि. नाऊपुर एवं जेजीपीएल लि. नाऊपुर एक ही परिसर में स्थित हैं। जेजीपीएल के हम 120 कर्मचारी हैं। फैक्टरी मालिक ने 30 दिसंबर 2019 को कंपनी को पूरी तरह बंद कर दिया और हम लोगों के बकाये का भुगतान नहीं किया। इसे लेकर मामला न्यायालय में चल रहा है। मलिक ने सभी संयंत्रों, मशीनरी का उपेंद्र सिंह कंसट्रक्शन प्रा. लि. सासाराम, रोहतास (बिहार) को विक्रय कर दिया और महीनों से जेसीबी ट्रक, ट्रैक्टर लगाकर फैक्टरी प्रापर्टी को बाहर भेज कर विक्रय किया जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनी सारा सामान बेचकर यहां से भाग जाना चाहती है। हम लोगों का बकाया भुगतान नहीं करना चाहती। इस मौके पर संतोष सिंह, नरेंद्र पांडेय, हेमंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज, राम सिंह, संतोष शुक्ला, राजेश मौर्य, भौया लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें