फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
कोतवालपुर गांव में जल शक्ति मिशन के अधूरे काम को लेकर आक्रोशित ग्रामीण। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
सिरकोनी। विकास खण्ड के कोतवालपुर गांव में रविवार को जल जीवन मिशन के अधूरे पड़े कार्य और पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन और अन्य कार्य शुरू तो किए गए, लेकिन उन्हें बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते गांव के लोगों को अब भी पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि योजना का कार्य पूरा हो जाता, तो अब तक उन्हें नियमित और स्वच्छ पेयजल मिल सकता था, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से बजट का दुरुपयोग कर काम अधूरा छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित होकर गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें