फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रदर्शनी में छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, महिला समेत तीन की पिटाई

विज्ञापन
शाहगंज, प्रदर्शनी में मारपीट में घायल का हो रहा उपचार। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के एराकियाना मोहल्ले में एक मैरिज लाॅन के पास लगी प्रदर्शनी में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मनबढ़ युवकों ने महिला समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आजमगढ़ जिले के पवई बाजार निवासी टिम्मर शाह का 17 वर्षीय बेटा समीर, 20 वर्षीय शमीम, जावेद की 30 वर्षीय पत्नी अफसाना, निस्सू और सायना बुधवार शाम प्रदर्शनी देखने नगर के एराकियाना मोहल्ले में पहुंचे थे। आरोप है कि मेले में मौजूद कुछ मनबढ़ युवक महिलाओं पर छींटाकशी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने समीर, शमीम और अफसाना को बेरहमी से पीट दिया। परिजन घायलों को सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शमीम की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदर्शनी में आए दिन मारपीट और अव्यवस्था की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। प्रदर्शनी के चलते एराकियाना मोहल्ले में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाहगंज कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें