डोभी/मछलीशहर। चंदवक और मछलीशहर पुलिस ने गैंगेस्टर के दो आरोपियों की एक बाइक और तीन लाख की सम्पत्ति जब्त की है। चंदवक थाना क्षेत्र के अमरौरान गांव निवासी सोनम उर्फ सुनील राजभर पर आरोप है कि उसने अपराध से अर्जित पैसे से नवनिर्मित मकान एवं मकान का मरम्मत कराया है जिसकी अनुमानित मूल्य तीन लाख है। उसके मकान को जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह एवं नायब तहसीलदार केराकत की उपस्थिति में सम्पत्ति अजब्त करने की कार्रवाई की गई।
उधर मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कौरहा गाँव निवासी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी विकास मौर्य की बाइक जब्त किया है। आरोप है कि विकास ने अपराध से अर्जित धन से बाइक खरीदी थी। उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर उसके घर पहुंची पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति से खरीदी गई बाइक को जब्त किया है।