फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत के खिलाफ दुष्प्रचार, दो के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। संत स्वामी ओमानंद के बारे में सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने के आरोप में पंवारा थाने की पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई संत ओमानंद की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के आदेपुर चटौरी गांव के मूल निवासी रामसमुझ तिवारी (संत स्वामी ओमानंद) ने तहरीर में कहा है कि वह कथावाचक हैं। उनके लाखों शिष्य है। उनकी कथा का प्रसारण टीवी चैनलों पर सुबह होता है । उनके पैतृक के रोहित तिवारी व गोविंद तिवारी की ओर से उनके खिलाफ तरह तरह के दुष्प्रचार किए जा रहे हैं। फेसबुक व व्हाट्सएप पर गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि इन दोनों के इस कृत्य से मेरे चाहने वाले लाखों शिष्य व संतों को कष्ट हो रहा है और समाज उनकी छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने फेसबुक पर की गई टिप्पणी का स्क्रीनशॉट भी थानाध्यक्ष को सौंपा है। थानाध्यक्ष मुंतजर हुसैन ने बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें